4 साल बाद Samsung की वापसी! Galaxy A77 5G गीकबेंच पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Chandan Bhandari
4 Min Read
sumsung Galaxy A77 5G

Samsung ने लंबे गैप के बाद अपनी A-सीरीज में हलचल शुरू कर दी है। साल 2022 में Galaxy A73 5G को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने इसके सक्सेसर को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया था। अब 4 साल बाद ब्रांड फिर से इस लाइनअप में नई एंट्री की तैयारी कर रहा है।
कंपनी का नया फोन Samsung Galaxy A77 5G बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हो गया है, जिससे इसके लॉन्च की पुष्टि लगभग तय मानी जा रही है।

Geekbench लिस्टिंग में दिखा Galaxy A77 5G का दम

Galaxy A77 5G को Geekbench पर SM-A776B मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया। यह वही मॉडल है जिसकी चर्चा टेक कम्युनिटी में लंबे समय से चल रही थी।

बेंचमार्क स्कोर:

  • सिंगल-कोर स्कोर: 1673

  • मल्टी-कोर स्कोर: 5597

ये स्कोर बताता है कि Samsung अपने अगले A-सीरीज फोन को पावरफुल चिपसेट के साथ लाने वाली है, जो प्रीमियम मिडरेंज कैटेगरी में कड़ी टक्कर देगा।

प्रोसेसर – Exynos 2400/2400e की एंट्री संभव

Geekbench लिस्टिंग में मदरबोर्ड सेक्शन में energy_aware कोडनेम देखा गया।
हालांकि मार्केटिंग नेम लिस्टिंग में नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में Exynos 2400 या Exynos 2400e चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Exynos चिपसेट की मुख्य बातें:

  • Deca-core प्रोसेसर (10 कोर)

  • बेस फ्रिक्वेंसी: 1.82GHz

  • हाई क्लॉक स्पीड: 2.78GHz

यह वही चिपसेट है जो Samsung की फ्लैगशिप कैटेगरी के करीब परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

8GB RAM के साथ स्पॉट, 12GB वेरिएंट भी होगा?

Geekbench लिस्टिंग में Samsung Galaxy A77 5G को 8GB RAM के साथ दिखाया गया है।
हालांकि यह बेस मॉडल होने की संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि Samsung इस फोन का 12GB RAM वर्ज़न भी लॉन्च करेगा, ताकि यह OnePlus और iQOO के अन्य पावरफुल मिडरेंज फोन को टक्कर दे सके।

फोन को Android 16 पर देखा गया है, जो साफ बताता है कि यह Samsung की लेटेस्ट One UI के साथ आएगा।

Samsung Xclipse 940 GPU – ग्राफिक्स होगा और स्ट्रॉन्ग

लिस्टिंग के अनुसार फोन में Samsung Xclipse 940 GPU दिया जाएगा।
यह GPU AMD RDNA बेस्ड ग्राफिक्स क्षमता के लिए जाना जाता है। इससे:

  • गेमिंग परफॉर्मेंस

  • ग्राफिक्स क्वालिटी

  • हाई-एंड विजुअल इफेक्ट

सब बेहतर होने की उम्मीद है।

क्या Galaxy A77 5G Upper-Midrange सेगमेंट में आएगा?

अभी तक Samsung की ओर से Galaxy A77 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
लेकिन Galaxy A73 की कीमत 41,999 रुपये थी और उसके आधार पर:

Galaxy A77 की संभावित कीमत:

  • ₹40,000 – ₹50,000

इस प्राइस रेंज में आने वाले स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स के साथ मिलते हैं, इसलिए Samsung इस बार ज्यादा अपग्रेडेड पैकेज दे सकता है।

Read More :15 हजार से कम में आने वाला Redmi 15C 5G फोन, कीमत और फीचर्स लीक — जानें पूरा अपडेट

2026 में बड़ी टक्कर – OnePlus 15T और iQOO 15 mini से मुकाबला

इसी प्राइस रेंज में दिसंबर 17 को OnePlus 15T के लॉन्च होने की तैयारी है।
इसके अलावा iQOO 15 mini को लेकर भी कई लीक्स सामने आए हैं, और यह फोन भी 40–50 हजार के सेगमेंट में आएगा।

ऐसे में Samsung Galaxy A77 5G इन्हीं स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने के लिए पेश किया जाएगा।

लॉन्च टाइमलाइन – जनवरी 2026 में एंट्री संभव

Galaxy A77 5G की गीकबेंच एंट्री के बाद उम्मीद की जा रही है कि Samsung इसे अगले महीने यानी जनवरी 2026 में लॉन्च कर सकता है।
कंपनी अपने A-सीरीज पोर्टफोलियो को फिर से मजबूत करना चाहती है, और चार साल बाद आने वाला यह सक्सेसर फोन ब्रांड के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment